Karaoke Abhi Na Jao Chhod Kar von Akriti Kakkar, Asha Bhosle, Mohammed Rafi — mit Songtext mitsingen auf Singa

Abhi Na Jao Chhod Kar Karaoke

Asha BhosleMohammed RafiAkriti Kakkar

SongtexteAbhi Na Jao Chhod Kar

अभी ना जाओ छोड़ कर

कि दिल अभी भरा नहीं

अभी ना जाओ छोड़ कर

कि दिल अभी भरा नहीं

अभी अभी तो आई हो

अभी अभी तो

अभी अभी तो आई हो

बहार बनके छाई हो

हवा ज़रा महक तो ले

नज़र ज़रा बहक तो ले

ये शाम ढल तो ले ज़रा

ये शाम ढल तो ले ज़रा

ये दिल सँभल तो ले ज़रा

मैं थोड़ी देर जी तो लूँ

नशे के घूँट पी तो लूँ

नशे के घूँट पी तो लूँ

अभी तो कुछ कहा नहीं

अभी तो कुछ सुना नहीं

अभी ना जाओ छोड़ कर

कि दिल अभी भरा नहीं

सितारे झिलमिला उठे

सितारे झिलमिला उठे

चराग़ जगमगा उठे

बस अब ना मुझ को टोकना

बस अब ना मुझ को टोकना

ना बढ़ के राह रोकना

अगर मैं रुक गई अभी

तो जा ना पाऊँगी कभी

यही कहोगे तुम सदा

कि दिल अभी नहीं भरा

जो ख़त्म हो किसी जगह

ये ऐसा सिलसिला नहीं

अभी नहीं अभी नहीं

नहीं नहीं नहीं नहीं

अभी ना जाओ छोड़ कर

कि दिल अभी भरा नहीं

अधूरी आस

अधूरी आस छोड़ के

अधूरी प्यास छोड़ के

जो रोज़ यूँ ही जाओगी

तो किस तरह निभाओगी

कि ज़िंदगी की राह में

जवाँ दिलों की चाह में

कई मक़ाम आएँगे

जो हम को आज़माएँगे

बुरा ना मानो बात का

ये प्यार है गिला नहीं

हाँ यही कहोगे तुम सदा

कि दिल अभी भरा नहीं

हा दिल अभी भरा नहीं

नहीं नहीं नहीं नहीं

Komponist:in
Pulkit Rajvanshi, Ludiavani Sahir, Jaidev Verma, Arvind Hasabnis, Aashish Garg, Sahir Ludhianvi, Jaidev
Songtexte
Ludiavani Sahir, Jaidev Verma, Sahir Ludhianvi
Herausgeber:in
Saregama Music United States, Bmg Rights Management (scandinavia) Ab
Inhaber:in des Urheberrechts
Pulkit Rajvanshi, Ludiavani Sahir, Jaidev Verma, Arvind Hasabnis, Aashish Garg, Sahir Ludhianvi