Karaoke Zindagi Ke Safar Mein by Kishore Kumar — sing along with lyrics on Singa

Zindagi Ke Safar Mein Karaoke

Kishore Kumar

LyricsZindagi Ke Safar Mein

ज़िंदगी के सफ़र में

गुज़र जाते हैं जो मक़ाम

वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

ज़िंदगी के सफ़र में

गुज़र जाते हैं जो मक़ाम

वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

फूल खिलते हैं

लोग मिलते हैं

फूल खिलते हैं

लोग मिलते हैं मगर

पतझड़ में जो फूल

मुरझा जाते हैं

वो बहारों के आने से

खिलते नहीं

कुछ लोग एक रोज़

जो बिछड़ जाते हैं

वो हज़ारों के आने से

मिलते नहीं

उम्र भर चाहे कोई

पुकारा करे उनका नाम

वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

आँख धोखा है

क्या भरोसा है

आँख धोखा है

क्या भरोसा है सुनो

दोस्तों शक़ दोस्ती का

दुश्मन है

अपने दिल में इसे घर

बनाने ना दो

कल तड़पना पड़े

याद में जिनकी

रोक लो रूठ कर

उनको जाने ना दो

बाद में प्यार के

चाहे भेजो हज़ारों सलाम

वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

सुबह आती है

रात जाती है

सुबह आती है

रात जाती है यूँ ही

वक़्त चलता ही रहता है

रुकता नहीं

एक पल में ये आगे

निकल जाता है

आदमी ठीक से देख पाता नहीं

और पर्दे पे मंज़र

बदल जाता है

एक बार चले जाते हैं

जो दिन रात सुब्ह ओशाम

वो वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

ज़िंदगी के सफ़र में

गुज़र जाते हैं जो मक़ाम

वो फिर नहीं आते

वो फिर नहीं आते

Composer
Pyarelal Ramprasad Sharma, Laxmikant Kudalkar, Rahul Dev Burman, Anand Bakshi, R.D.Burman
Lyrics
Pyarelal Ramprasad Sharma, Laxmikant Kudalkar, Anand Bakshi
Publisher
Saregama Limited
Copyright owner
Pyarelal Ramprasad Sharma, Laxmikant Kudalkar, Rahul Dev Burman, Anand Bakshi, R.D.Burman